Railway Group D Exam Syllabus in Hindi/ Railway Group D ka Syllabus, Exam Pattern

अगर आप रेलवे में ग्रुप ‘डी’ पोस्ट की जॉब पाने के लिए रेलवे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको रेलवे ग्रुप ‘डी’ एग्जाम से सम्बंधित सिलेबस की जानकारी होनी चाहिए. एग्जाम का सिलेबस मालूम होगा तो तैयारी करने में आसानी होगी. तो आज हम जानेंगे Railway Group D Exam Syllabus in Hindi के बारे में. Railway Group D ka Syllabus, Exam Pattern क्या है?

Railway Group D ka Syllabus Kya Hai?

रेलवे ग्रुप D एग्जाम तीन चरणों में आयोजित होता है, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Computer Based Test) ), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट. आवेदन प्रक्रिया पूरा होने के बाद रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट आयोजित करती है. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट कुल 100 अंकों का होता है. जिसका प्रश्न-पत्र चार खण्डों में विभाजित होता है.

विषय कुल प्रश्नों की संख्या कुल अंक
General Science (सामान्य विज्ञान) 25 25
Mathematics (गणित) 25 25
General Intelligence & Reasoning (सामान्य बुद्धि और तार्किक) 30 30
General Awareness and Current Affairs (सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स) 20 20
कुल 100 100

Railway Group D, CBT ka Exam Pattern

  • रेलवे ग्रुप ‘डी’ कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में कुल 100 प्रश्न होता है, 100 अंकों का.
  • प्रश्न-पत्र चार खण्डो में विभाजित होता है, जिसमें अलग-अलग सब्जेक्ट के प्रश्न होते हैं.
  • जैसे- General Science, Mathematics, General Intelligence & Reasoning, General Awareness and Current Affairs.
  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (ऑब्जेक्टिव टाइप) होता है.
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1अंक निर्धारित है.
  • परीक्षा का समय 1 घंटा 30 मिनट निर्धारित होता है.
  • Negative Marking का प्रावधान होता है, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जायेंगे.

Railway Group D Exam Syllabus in Hindi (CBT Exam Syllabus)

General Science (सामान्य विज्ञान)

सामान्य विज्ञान खंड में भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान विषय का प्रश्न होता है. दसवीं कक्षा स्तर के प्रश्न होते हैं.

भौतिकी (Physics)

  • इकाई और माप
  • बल और गति के नियम
  • कार्य, ऊर्जा और शक्ति
  • गुरुत्वाकर्षण
  • दाब
  • गति
  • ध्वनि
  • तरंग
  • ऊष्मा
  • घर्षण
  • प्रकाश- परावर्तन और अपवर्तन
  • धारा बिजली
  • चुम्बकत्व
  • विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव
  • वैज्ञानिक उपकरण
  • आविष्कार
  • भौतिकी से संबंधित महत्वपूर्ण खोजें
  • ऊर्जा के स्रोत

रसायन (Chemistry)

  • परमाणु और अणु
  • पदार्थ
  • परमाणु की संरचना
  • रासायनिक प्रतिक्रियाएं और समीकरण
  • तत्वों का आवधिक वर्गीकरण
  • रासायनिक संबंध
  • ऑक्सीकरण न्यूनीकरण
  • दहन और ज्वाला
  • अम्ल, क्षार और लवण
  • कार्बन और उसके यौगिक
  • ईंधन
  • धातुकर्म
  • सिंथेटिक फाइबर और प्लास्टिक
  • धातु और अधातु
  • रसायन विज्ञान के सामान्य तथ्य और खोज

जीव विज्ञान (Biology)

  • कोशिका
  • जीवों का वर्गीकरण
  • आनुवंशिकी
  • आनुवंशिकता और विकास
  • वनस्पति विज्ञान- पादप साम्राज्य का वर्गीकरण, पादप आकृति विज्ञान, पादप ऊतक, प्रकाश-संश्लेषण, पादप हार्मोन, पादप रोग
  • पारिस्थितिकी और पर्यावरण
  • प्रदूषण
  • प्राणीशास्त्र- पशु साम्राज्य का वर्गीकरण, पशु ऊतक, मानव रक्त, अंग और अंग प्रणाली, मानव रक्त और रक्त समूह
  • मनुष्य की आंख
  • प्राकृतिक संसाधन
  • पोषक तत्व
  • मानव रोग

Mathematics (गणित)

  • संख्या प्रणाली
  • दशमलव
  • LCM और HCF
  • भिन्न
  • अनुपात और अनुपात
  • प्रतिशत
  • बीजगणित
  • सरलीकरण (BODMAS)
  • लाभ हानि
  • वर्गमूल (Square Root)
  • क्षेत्रमिति
  • समय और दूरी
  • कार्य और समय
  • ज्यामिति और त्रिकोणमिति
  • कैलेंडर और घड़ी
  • प्राथमिक सांख्यिकी
  • आयु गणना
  • पाइप और सिस्टर्न प्रणाली

General Intelligence & Reasoning (सामान्य बुद्धि और तार्किक)

  • समानताएं और अंतर (Similarities & Differences)
  • वर्गीकरण (Classifications)
  • वर्णमाला श्रृंखला (Alphabetical Series)
  • तार्किक विचार (Reasoning)
  • उपमा (Analogies)
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • रक्त-सम्बन्ध (Relationships)
  • कथन-तर्क और मान्यताएं
  • गणितीय संचालन (Mathematical Operations)
  • वेन डायग्राम (Venn Diagram)
  • संख्यात्मक श्रृंखला
  • निर्णय लेना (Decision Making)
  • निष्कर्ष
  • दिशा-निर्देश
  • विश्लेषणात्मक तर्क (Analytical Reasoning)

General Awareness and Current Affairs (सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स)

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी के करंट अफेयर्स
  • खेल
  • संस्कृति
  • व्यक्तित्व
  • अर्थशास्त्र
  • राजनीति और कोई अन्य महत्त्व विषय
  • पुस्तकें और लेखक
  • अर्थव्यवस्था
  • बैंकिंग
  • अंतर्राष्ट्रीय मामले
  • वर्तमान घटनाएं
  • पुरस्कार
  • वर्त्तमान मंत्री
  • व्यापार
  • भारतीय वित्तीय प्रणाली
  • राजनीति
  • राजधानियाँ और मुद्राएँ
  • सरकारी योजनाएं

इसे भी पढ़ें- DSSSB PRT Syllabus in Hindi

1 thought on “Railway Group D Exam Syllabus in Hindi/ Railway Group D ka Syllabus, Exam Pattern”

Leave a Comment

error: Content is protected !!