अगर आप एसआई (SI) यानि सब-इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं, तो एसआई चयन परीक्षा (written exam) की तैयारी के लिए एसआई लिखित परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस की जानकारी होना बहुत जरुरी है. एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की जानकारी होने से परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी. तो आज हम जानेंगे SI ka Syllabus aur Exam Pattern के बारे में. SI Exam Syllabus in Hindi. Bihar SI Syllabus in Hindi
SI Exam Kya Hota Hai?
एसआई (SI) यानि Sub Inspector होता है. सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, चयन परीक्षा को एसआई एग्जाम के नाम से जाना जाता है. एसआई/ सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा (exam) चार चरणों में आयोजित होती है, लिखित परीक्षा (Written Exam), शारीरिक परीक्षा (Physical Test, चिकित्सा परीक्षा (Medical Test) और इंटरव्यू. प्रथम चरण का परीक्षा, written exam दो चरणों में आयोजित होती है, प्रारंभिक परीक्षा (prelims exam) और मुख्य परीक्षा (mains exam).
SI Exam Syllabus in Hindi
एसआई (sub-inspector) का लिखित परीक्षा (written exam) दो चरणों में होती है, प्रारंभिक परीक्षा (Prelims exam) और मुख्य परीक्षा (Mains exam). प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाता है.
एसआई एग्जाम पैटर्न/ Bihar SI ka Exam Pattern
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)
- प्रारंभिक परीक्षा 200 marks का होता है, इसमें कुल 100 प्रश्न होता है.
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक निर्धारित होता है.
- prelims एग्जाम में General Knowledge & current affairs का प्रश्न होता है.
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ/ बहुविकल्पीय (objective type question) होते हैं.
- परीक्षा का समय 2 घंटा निर्धारित होता है.
- Negative marking का प्रावधान होता है. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1 अंक काट लिए जाते हैं.
Subject (विषय) | No. of Question ( प्रश्नों की संख्या) | Marks (अंक) | Time (परीक्षा का समय) |
General Knowledge | 100 | 200 | 120 मिनट |
Current Affairs |
मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
- मुख्य परीक्षा कुल 400 अंकों होता है, इसमें दो पेपर (paper I & II) होता है.
- पेपर I में General Hindi और पेपर II में General Studies/ General Science/ Mathematics/ Indian History/ Polity/ Geography/ Mental Ability सब्जेक्ट का प्रश्न होता है.
- दोनों पेपर में कुल 100-100 प्रश्न होता है. प्रत्येक पपेर कुल 200 अंकों का होता है.
- सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होते हैं.
- प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे (120 मिनट) का समय निर्धारित होता है.
- इसमें भी नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होता है.
Exam | Subject (विषय) | No. of Question (प्रश्नों की संख्या) | Marks (अंक) | Time (समय) |
Part-I | General Hindi (सामान्य हिंदी) | 100 | 200 | 2 घंटा |
Part-II | General Studies, General Science, Mathematics, Indian History, Geography of India, Indian Polity, & Mental Ability | 100 | 200 | 2 घंटा |
Total (कुल) | 200 | 400 | 4 घंटा |
SI Syllabus in Hindi/ Bihar SI ka Syllabus
प्रारंभिक परीक्षा–
General Knowledge & current Events
- भारतीय इतिहास
- स्वतंत्रता आन्दोलन
- भारतीय राजनीति, भूगोल और अर्थशास्त्र
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व
- भारत के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथ्य
- युद्ध और पडोसी
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व के करंट अफेयर्स
- राजधानियाँ और मुद्राएँ
- प्रख्यात व्यक्तित्व
- पुरस्कार और लेखक
- सामान्य नाम
- पूर्ण रूप (full form)
- खोज/ आविष्कारक
- राष्ट्रीय पशु, पक्षी, फल, फुल, खेल, गीत, गान, स्मारक आदि.
- खेलकूद/ चैंपियनशिप/ विजेता/ खिलाडियों की संख्या
- संस्कृति और धर्म
- भाषा, बोली
- नृत्य
- विरासत और कला
- रोग और पोषण
- घरती, नदियों, पहाड़ों, बंदरगाहों आदि.
SI Mains Exam ka Syllabus
General Hindi
- पर्यायवाची शब्द
- विलोम शब्द
- तत्सम और तदभव
- संधि विच्छेद
- शब्दों के स्त्रीलिंग
- बहुवचन
- समानार्थी व पर्यायवाची शब्द
- अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
- लिंग, वचन, कारक, वर्तनी, त्रुटि से सम्बंधित अनेकार्थी शब्द
- क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाना
- लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे
- समास
- अलंकार
- रस
- कहावतें व लोकोक्तियां के अर्थ
- वाक्यांशों के लिए शब्द निर्माण
- मुहावरें और उनका अर्थ
- अशुद्ध वाक्यों के शुद्ध रूप
- रचना एवं रचयिता
General Studies
- भूगोल
- अर्थव्यवस्था
- भारतीय राजनीति
- करंट इवेंट्स (वर्त्तमान घटनाएं)
- खेलकूद
- बैंकिंग
- वर्त्तमान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ
General Science
- वजन
- द्रव्यमान
- आयतन
- पारदर्शिता (Transparency)
- धातु और अधातु
- अपवर्तन
- एसिड (different acids)
- गति और गुरुत्वाकर्षण का नियम
- रसायन विज्ञान (रसायनिक प्रतिक्रिया)
- जीव विज्ञान (मानव शरीर का संरचना)
- बैक्टीरिया और रोग, और उनके लक्षण
Mathematics
- संख्या प्रणाली
- सरलीकरण (simplification)
- औसत
- प्रतिशत (percentage)
- लाभ/ हानि
- आवृत्ति (frequency)
- तालिका बनाना
- आवृति वितरण
- संचयी आवृत्ति
- पाई-चार्ट, बार-चार्ट
- तथ्यों का निरूपण (Formulation of facts)
- कार्य और समय
- समय और गाति
- LCM/ HCF
- Histogram
- आयु सम्बन्धी समस्याएँ
- आंकड़ा निर्वचन
- सामान्य ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज
- चित्रमय आलेख
- समानताएं और भेद (similarities and differences)
- केंद्रीय माप
- माध्य/ माध्यिका/ बहुलक
Indian History/ Polity/ Geography
- भारतीय संविधान और राजनीति
- स्वतंत्रता आन्दोलन
- पंचायती राज
- संस्कृति
- भूगोल
- पर्यावरण
- आर्थिक पहलू
- भौगोलिक और सामान्य ज्ञान
- सामुदायिक विकास और पंचवर्षीय योजना
- भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधनों की विशेषताएँ
- बिहार राज्य की राजनीतिक स्थिति
SI/ Sub Inspector Seletion Process in Hindi
प्रारंभिक परीक्षा
यह पेपर कुल 200 अंकों का होता है. इसमें General Knowledge/ Awareness और करंट अफेयर्स के 100 प्रश्न होता है. प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर के लिए 2अंक निर्धारित होता है. परीक्षा का समय 2 घंटा निर्धारित होता है. Negative Marking का प्रावधान होता है.
मुख्य परीक्षा
यह परीक्षा कुल 400 अंकों का होता है. मुख्य परीक्षा में दो पेपर होता है. पेपर I में General Hindi का 100 प्रश्न होता है. और पेपर II में General science, जनरल स्टडीज, History, Geography, Polity economy और मेंटल एबिलिटी विषय का 100 प्रश्न होता है. दोनों पेपर के प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर के लिए 2 अंक निर्धारित होता है. इसमें भी नकारात्मक अंकन का प्रावधान होता है.
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़, लम्बी कूद, ऊँची कूद और शॉट-पुट होता है.
- पुरुष उम्मीदवार को 1 mile की दुरी 6 मिनट 30 सेकंड में में तय करनी होती है.
- और महिला उम्मीदवार को 1 km की दुरी 6 मिनट में तय करनी होती है.
लम्बी कूद (Long jump)
- पुरुष उम्मीदवार को 12 फीट लॉन्ग जम्प लगानी होती है.
- महिला उम्मीदवार को 9 फीट लॉन्ग जम्प करनी होती है.
ऊँची कूद (High jump)
- पुरुष उम्मीदवार को 4 feet और महिला उम्मीदवार को 3 feet की हाई जम्प लगानी होती है.
इसे भी पढ़ें- UP SI Exam Syllabus in Hindi