Jharkhand PGT Teacher Syllabus in Hindi, JSSC PGT Syllabus, Exam Pattern in Hindi

आपमें से कई लोग Jharkhand PGT पोस्ट के लिए अप्लाई किये होंगे और आप सोच रहे होंगे कि झारखण्ड पीजीटी का एग्जाम पैटर्न और सिलेबस क्या है? क्योंकि सिलेबस के जानकारी होने से परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होती है. तो आज हम जानेंगे Jharkhand PGT ka Syllabus क्या है? Jharkhand PGT Teacher Syllabus in Hindi. JSSC PGT Syllabus, Exam Pattern in Hindi

Jharkhand PGT Exam ka Syllabus Kya Hai?

झारखण्ड पीजीटी टीचर प्रतियोगिता परीक्षा (Jharkhand PGTTCE), झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) दो चरणों में आयोजित करती है, प्रारंभिक परीक्षा (prelims) और मुख्य परीक्ष (mains). मुख्य परीक्षा दो पेपर में होता है, Paper I और II. प्रथम पेपर जनरल नॉलेज और हिंदी भाषा का होता है. और द्वितीय पेपर चयनित विषय (जिस विषय के शिक्षक के लिए नियुक्ति होना है) का होता है.

Jharkhand PGT Teacher Exam Pattern in Hindi

  • झारखण्ड पीजीटी टीचर का एग्जाम (PGTCCE), दो चरणों में होता है, prelims exam और mains exam.
  • दोनों चरण की परीक्षा, कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट (CBT) होता है.
  • प्रारंभिक परीक्षा कुल 450 अंकों का होता है.
  • और मुख्य परीक्षा कुल 400 अंकों का.
  • मुख्य परीक्षा में दो पेपर (Paper I & II) होता है.
  • Paper I में सामान्य ज्ञान एवं हिंदी भाषा का प्रश्न होता है, कुल 100 अंकों का होता है.
  • पेपर II में चयनित विषय (जिस विषय में नियुक्ति होनी है) का प्रश्न होता है, कुल 300 अंकों का.
  • दोनों चरणों की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न ( objective type question) होता है.
JSSC PGT Teacher Prelims Exam Pattern 
विषयकुल प्रश्नों की संख्याकुल अंकपरीक्षा का समय
सामान्य जागरूकता (General Awareness)404502 घंटा
 झारखण्ड सामान्य ज्ञान (Jharkhand GK)20
सामान्य विज्ञान (General Science)20
गणित (Mathematics)20
तार्किक योग्यता (Reasoning)20
कंप्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge)30
कुल150450

 

JSSC PGT Teacher Mains Exam Pattern 
प्रश्न पत्रविषयकुल प्रश्नों की संख्याकुल अंकपरीक्षा का समय
पेपर Iसामान्य ज्ञान एवं हिंदी भाषा (General knowledge and & Language)1001003 घंटा
पेपर IIचयनित विषय सम्बंधित ( Subject Concerned) जिस विषय के शिक्षक बनान चाहते हैं1503003 घंटा
 कुल2504006 घंटा

 

Jharkhand PGT Teacher Syllabus in Hindi

जेएसएससी द्वारा आयोजित स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC PGTTCE) दो चरणों में होता है, प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) और मुख्य परीक्षा (Mains Exam).

JSSC PGT Prelims Exam Syllabus in Hindi 

General awareness (सामान्य जागरूकता)
  • भारत और उसके पडोसी देश
  • राजधानियां
  • भारतीय संकृति और कला
  • भूगोल
  • अर्थशास्त्र विज्ञान
  • खेल
  • वैज्ञानिक अनुसन्धान
  • राष्ट्रीय और अंरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
  • महत्वूर्ण घटनाएं
  • भारत का इतिहास
  • स्वतंत्रता आन्दोलन
  • सामान्य राजनीति/ भारतीय संविधान
  • पंचायती राज
  • पंचवर्षीय योजना
  • झारखण्ड राज्य की भौगोलिक स्थिति एवं राजनीतिक स्थिति की सामान्य जानकारी
Jharkhand GK (झारखण्ड का सामान्य ज्ञान)
  • झारखण्ड की सभ्यता और संस्कृति
  • भाषा साहित्य
  • झारखण्ड का भूगोल
  • इतिहास
  • खान-खनिज
  • उद्योग
  • राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान
  • विकास योजनाएँ
  • महान व्यक्तित्व
  • खेल-खिलाड़ी
General Science (सामान्य विज्ञान)
  • विज्ञान से सम्बंधित सामान्य प्रश्न
  • विज्ञान विषय से सम्बंधित करंट अफेयर्स
Mathematics (गणित)
  • अंक गणित
  • प्राथमिक बीजगणित
  • ज्यामिति
  • सामान्य त्रिकोणमिति
  • क्षेत्रमिति (10th लेवल का प्रश्न होगा)
Reasoning (तार्किक क्षमता)
  • समानताएं और अंतर (Similarities & Differences)
  • स्थान कल्पना (Space visualization)
  • विशेषण (Analysis)
  • समस्या समाधान (Problem Solving)
  • उपमाएं (Analogies)
  • दृश्य स्मृति (Visual memory)
  • संबंध अवधारणाएं (Relationship Concept)
  • अंतरिक्ष दर्शन (Space visualization)
  • अंकगणितीय तर्क (Arithmetical Reasoning)
  • निर्णय (Judgment)
  • मौखिक और चित्र वर्गीकरण (Verbal and Figure Classification)
  • निर्णय लेना (Decision making)
  • अंकगणितीय संख्या श्रृंखला (Arithmetical Number Series)
Computer Knowledge (कंप्यूटर ज्ञान)
  • कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान
  • एम. एस विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम
  • एम.एस ऑफिस
  • इन्टरनेट

Jharkhand PGT Mains Exam Syllabus in Hindi

मैन्स एग्जाम में दो पेपर होता है, paper I में जनरल नॉलेज और हिंदी भाषा होता है. और paper II में चयनित विषय (जिस विषय में नियुक्ति होनी) है.

General Knowledge (सामान्य ज्ञान)
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स (Current affairs)
  • वर्त्तमान घटनाएं (Current Events)
  • भारतीय संविधान (Indian constitution)
  • सामान्य राजनीति
  • पुरस्कार और सम्मान (Awards and Honors)
  • पुस्तकें और लेखक
  • महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Days)
  • लघुरूप (Abbreviations/ Full Form)
  • सामान्य विज्ञान
  • आविष्कार और खोज
  • महत्वपूर्ण वित्तीय और आर्थिक समाचार (Important Financial & Economic News)
Hindi Language (हिंदी भाषा)
  • अपठित गद्यांश
  • हिन्दी व्याकरण सम्बंधित प्रश्न (काल, क्रिया, क्रिया-विशेषण)
  • रिक्त स्थान भरें
  • वाक्य-संरचना
  • शब्दावली
  • लेख
  • विलोम शब्द
  • समानार्थी शब्द
  • मुहावरें और वाक्यांश
Subject Concerned (जिस विषय में नियुक्ति होनी है)

इसमें जिस विषय के शिक्षक पद के लिए नियुक्ति होनी है, उस विषय का प्रश्न होता है. आवेदन करते समय जिस subject का चयन करेंगे, उसी सब्जेक्ट का पेपर देना होगा. जैसे- (Hindi/ English/ Saskrit/ Mathematic/ History/ Geography/ Political/ Economic/ Physics/ chemistry/ Biology).

Hindi (हिंदी भाषा और साहित्य)
  • प्राचीन हिंदी भाषा की विशेषताएँ ‘
  • हिंदी भाषा और नागरी लिपि का मानकीकरण
  • साहित्यिक भाषा के रूप में खडी बोली का विकास
  • स्वतंत्रता के आन्दोलन के दौरान हिंदी का राष्ट्रीय भाषा के रूप में विकास
  • हिंदी भाषा की प्रमुख बोलियाँ
  • झारखण्ड में बोली जाने वाली भाषाओँ और बोलियाँ
  • हिंदी काल की प्रमुख साहित्यिक प्रवृतियाँ- आदिकाल, रीतिकाल, भक्तिकाल, आधुनिकल
  • हिंदी गद्य का विकास और उन्नीसवीं शताब्दी का पुनर्जागरण
  • आधुनिक हिंदी काव्य की प्रमुख धाराएं
  • हिंदी कहानी का विकास, प्रमुख कहानीकार
  • हिंदी उपन्यास की परंपरा और यथार्थवाद
  • हिंदी नाटक और हिंदी रंगमंच का परम्पराएं

हिंदी गद्य के अन्य विषय

  • झारखण्ड का हिंदी साहित्य
  • कबीर- कबीर रंगनाथाली (प्रारंभिक 100 पद)
  • सूरदास- भ्रमरगीत सार (प्रारंभिक 200 पद)
  • तुलसीदास- रामचरित्रमानस (अयोध्याकाण्ड, कवितावली, उत्तराखंड)
  • सूर्यकांत त्रिपाठी निराला- रागविराग
  • जयशंकर प्रसाद- कामयानी
  • रामधारी सिंह दिनकर- कुरुक्षेत्र
  • भारतेंदु हरिश्चंद्र- भारत दुर्दशा
  • जयशंकर प्रसाद- स्कंदगुप्त
  • मोहन राकेश- आषाढ़ का एक दिन
  • मुंशी प्रेमचंद- गोदान
  • फनीश्वरनाथ रेणु- मैला आँचल
  • प्रेमचंद- मानसरोवर (पहला भाग)
  • रामचंद्र शुक्ल- चिंतामणि (पहला भाग)
English (English Language and Literature)
  • Detailed Study of Literary age
  • First Hand Reading of Texts (1798-1900)
  • First Hand Reading of Texts listed below
    • Shakespeare (As you like it , Henry IV Parts, Part I, II : Hamlet, The Tempest)
    • Milton (Paradise Lost)
    • Jane Austen (Emma)
    • Wordsworths (The Prelude)
    • Dickens (David Copperfield)
    • George Eliot  (Middlemarch)
    • Hardy (Jude the Obscure)
    • Yeats (Easter 1916)
    • The Second Coming  (Byzantium)
    • A Prayer for my Daughter (Leada and the Swan)
    • Sailing to Byzantium (Menu)
    • The Tower (Lapis Lazudili)
    • Eliot (The Waste Land)

इसे भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालय (KVS) में टीचर कैसे बने?

Mathematics ( गणित)
  • गणना
  • बीजगणित (Algebra)
  • विश्लेषणात्मक ज्यामिति
  • लीनियर बीजगणित (Linear Algebra)
  • समीकरण (Equation)
  • वेक्टर विश्लेषण (Vector Analysis)
  •  सांख्यिकी (Statics)
  • जटिल विश्लेषण
  • गणितीय मोडलिंग (Mathematics modeling)
  • संचालन अनुसन्धान (operation Research)
  • संभावना (Probability)
  • तर्क (Logic)
  • यांत्रिकी और द्रव गतिकी (Mechanics and fluid Dynamics)
History (इतिहास)
  • प्रारंभिक भारतीय इतिहास
  • प्रारंभिक देहाती और कृषि समुदाय
  • सिन्धु सभ्यता
  • उत्तर भारतीय समाज का विकास
  • महावीर और बुद्ध के उपदेश
  • मगध का उदय
  • मौर्योत्तर काल
  • गुप्तकाल में भारत
  • प्रारंभिक भारतीय सांस्कृतिक इतिहास का विषय
  • भारत (750-1200)
  • 13वीं शताब्दी
  • 14वीं शताब्दी
  • 15वीं और16वीं  शताब्दी की शुरुआत
  • अकबर
  • मुग़ल साम्राज्य
  • अर्थव्यवस्था और समाज
  • 18वीं शताब्दी का पहला भाग
  • भारत में ब्रिटिश शासन की स्थापना
  • औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था
  • औपनिवेशिक शासन का विरोध
  • औपनिवेशिक शासन का सामाजिक-सांस्कृतिक प्रभाव
  • अर्थव्यवस्था (1858-1914)
  • प्रारंभिक भारतीय राष्ट्रवाद
  • भारत की अंतर-युद्ध अर्थव्यवस्था
  • गाँधी के नेतृत्व में राष्ट्रवाद
  • साहित्यिक और सांस्कृतिक आंदोलन
  • आजादी की ओर
  • स्वतंत्रता का पहला चरण
  • ज्ञान और आधुनिक विचार
  • आधुनिक राजनीति की शुरुआत
  • औद्योगीकरण
  • राष्ट्र-राज्य व्यवस्था
  • साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद
  • क्रांति और प्रतिक्रांति
  • विश्व युद्ध
  • शीत युद्ध
  • औपिनेशिक मुक्ति
  • यूरोप का एकीकरण
  • सोवियत विघटन और एकध्रुवीय दुनिया
Geography (भूगोल)
  •  भू-आकृति विज्ञान
  • जलवायु विज्ञान शास्त्र
  • मृदा और वनस्पति
  • पारिस्थितिकी तंत्र
  • मानव और अर्थशास्त्र भूगोल
  • भौगोलिक सोच का विकास
  • मानव भूगोल
  • बस्ती भूगोल
  • भारतीय भूगोल
  • राजनीतिक भूगोल
  • आर्थिक भूगोल
  • मानवीय पहलू
  • भौतिक पहलू
  • साधन/ संसाधन
  • परिवहन और व्यापर
  • बस्तियों
  • क्षेत्रीय विकास और योजना
  • झारखण्ड का भूगोल
  • विश्व का भूगोल
Economics (अर्थशास्त्र)
  • अर्थशास्त्र की संरचना
  • आर्थिक पसंद
  • निवेश के फैसले और रोजगार
  • भारतीय अर्थव्यस्था
  • बैंकिंग प्रणाली
  • कृषि उत्पादन
  • बजट
  • विदेशी व्यापार
  • झारखण्ड की अर्थव्यवस्था
Physics (भौतिकी)
  •  यांत्रिकी
  • उष्मीय भौतिकी
  • लहरें और दोलन
  • बिजली और चुम्बकत्व
  • आधुनिक भौतिकी
  • इलेक्ट्रॉनिक्स

इसे भी पढ़ें- KVS TGT Syllabus in Hindi 

Leave a Comment

error: Content is protected !!